rajasthanone Logo
Ekal Nari Samman Pension Yojana : आपको बता दें कि इस योजना के तहत पत्र महिलाएं यानी की 18 से 75 वर्ष तक के उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए तक की राशि प्रदान की जाएगी।

Ekal Nari Samman Pension Yojana: बहुत सारी महिलाएं समाज में ऐसी हैं जिनका गुजारा बहुत मुश्किल से होता है। पति के ना रहने पर, तलाक या परिवार से अलग होने पर उनका जीवन और भी कठिन हो जाता है। ऐसे में रोजमर्रा का खर्च उठाना, बच्चों को पालना और खुद के लिए खड़ा होना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इन्हीं महिलाओं की मदद के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और एकल नारी सम्मान पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद इन महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहारा देना है, ताकि वे सम्मान के साथ जीवन जी सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

अब हर माह 1500 रुपए की पेंशन

आपको बता दें कि इस योजना के तहत पत्र महिलाएं यानी की 18 से 75 वर्ष तक के उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए तक की राशि प्रदान की जाएगी। वही 75 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि मिलेगी। महिलाओं को उनके पात्रता के हिसाब से राशि प्रदान की जाएगी। 

सरकारी नौकरी वाले परिवार की महिलाएं योजना से बाहर

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसकी न्यूनतम सीमा 18 वर्ष रखी गई है। परिवार की वार्षिक आय 50000 रुपए से कम होनी चाहिए। महिला का विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता होना अनिवार्य है और महिला को किसी सरकारी योजना का लाभ न मिल रहा हो। 

सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना 

भजनलाल सरकार का यह फैसला महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बनाने में सहायक है। जिन महिलाओं के पास किसी प्रकार की आर्थिक सहायता न थी अब उनको सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इच्छुक महिलाएं राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें...Rajasthan Diggi Yojana : रेगिस्तान में भी खेत रहेंगे हरे-भरे, राजस्थान सरकार डिग्गी बनाने के लिए दे रही 4 लाख रुपए की अनुदान राशि

5379487