rajasthanone Logo
Specially Abled Camp: राजस्थान सरकार राज्य में कृत्रिम अंग वितरण सिविल आयोजित करने जा रही है। यह कैंप 5 दिनों तक चलेगा। आईए जानते हैं इससे जुड़ी हुई सभी बातें।

Specially Abled Camp: सरकार ने समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। दरअसल सरकार खुडाला फालना  में विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित करने जा रही है। यह कैंप 20 से 25 तारीख तक चलेगा। इस शिविर का उद्देश्य शारीरिक रूप से असक्षम लोगों को सहायता प्रदान करना है।

दिव्यांग जनों के लिए आशा की किरण 

दिव्यांग जनों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस  शिविर में पात्र व्यक्तियों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसमें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र और स्मार्टफोन भी शामिल है। राज्य बजट में घोषित एक व्यापक राज्य पहल के हिस्से के रूप में इस प्रयास को शुरू किया जा रहा है। इस पहल के तहत राज्य सरकार राजस्थान में एक लाख दिव्यांग जनों को उनकी जरूरत के आधार पर सहायता प्रदान करेगी। 

कब और कहां लगेगा कैंप 

यह कैंप खुडाला फालना नगर पालिका में लगाया जाएगा। इसमें 25 वार्ड शामिल होंगे। यह कैंप 5 दिनों तक लगेगा। इस योजना का फायदा उठाने के लिए दिव्यांग व्यक्तियों को कैंप में आना होगा और साथ ही पंजीकरण करना होगा। 
इस पहल के बाद यह साबित होता है कि राजस्थान सरकार कल्याण कार्यक्रमों को जमीन स्तर पर लागू कर रही है। राजस्थान सरकारी सुरक्षित कर रही है कि लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से फायदा मिले। साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मान और आत्मनिर्भरता का जीवन जीने का मौका मिले।

इसे भी पढ़े:- Artificial Hands To Divyangjan: अब दिव्यांगता नहीं बनेगी बोझ, अजमेर में 2 जुलाई को लगाए जाएंगे फ्री कृत्रिम हाथ

 

5379487