rajasthanone Logo
Jal Jeevan Mission: राजस्थान के अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र को अब स्वच्छ पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। यह कदम जल जीवन मिशन के तहत उठाया जा रहा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी हुई सभी बातें।

Rajasthan Jal Jeevan Mission: अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या आ रही थी। लेकिन अब यह समस्या सुलझने जा रही है। दरअसल जल जीवन मिशन के तहत सरकार द्वारा 365 करोड़ रुपए की पेयजल परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के हर ग्रामीण घर को बीसलपुर जल प्रणाली से जोड़कर नल से जल आपूर्ति को सुनिश्चित करना है। 

128 गांव के लिए स्वच्छ जल 

इस परियोजना के बाद पुष्कर और किशनगढ़ क्षेत्र के 128 गांव को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना के अंतर्गत 1600 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए 25942 घरेलू नल कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। आपको बता दें कि पुष्कर-रूपनगर-उप मंडल के 56 गांव और किशनगढ़ व आरणी उपमंडल के 72 गांव भी इसमें शामिल हैं। 

व्यापक बुनियादी ढांचे के विकास की योजना 

इस परियोजना में 50 उच्च क्षमता वाले जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। हर जलाशय की क्षमता 100 से 200 किलोलीटर तक होगी। इन जलाशय का निर्माण अलग-अलग गांव जैसे कि इंदौली, देवपुरी, जोरावर पुरा, धौलपुरिया, खातोली, कोटड़ी, मगरा में किया जाएगा। 

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अराई, किशनगढ़, पाटन, रूपनगढ़ और बोराड़ा में 10 स्वच्छ जल जलाशय का निर्माण भी किया जाएगा। किसी के साथ सिरोंज, पाटन, कोटड़ी, रलावत और खेरिया की ढाणी जैसे प्रमुख स्थानों पर पांच नए पंप हाउस बनाए जाएंगे।

समय सीमा और रखरखाव प्रतिबद्धता 

इस परियोजना के पूरा होने के बाद 1 वर्ष की दोष निवारण अवधि होगी। इसके अलावा बुनियादी ढांचे का संचालन और रखरखाव 10 सालों तक किया जाएगा। जिस वजह से इनकी दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:-Schemes For Labourers: भूमिहीन श्रमिकों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार फ्री में देगी कृषि यंत्र, जानें पात्रता मापदंड

 

5379487