rajasthanone Logo
GTA 6 Video Game: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम्स में शामिल GTA 6 एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 13 साल से इस गेम का इंतजार कर रहे गेमर्स के बीच इसकी रिलीज को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18,800 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के साथ इसे दुनिया का सबसे महंगा वीडियो गेम बताया जा रहा है।

GTA 6 Video Game: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम्स में शामिल GTA 6 एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 13 साल से इस गेम का इंतजार कर रहे गेमर्स के बीच इसकी रिलीज को लेकर जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि गेम के लॉन्च से पहले ही इसकी कमाई को लेकर बड़े-बड़े दावे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स और अनुमानों के मुताबिक, GTA 6 रिलीज से पहले ही करीब 14 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर सकता है। लगभग 18,800 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के साथ इसे दुनिया का सबसे महंगा वीडियो गेम बताया जा रहा है।

गेमिंग इंडस्ट्री में काफी चर्चा है GTA 6 Video Game 

GTA 6 को लेकर गेमिंग इंडस्ट्री में काफी समय से चर्चा चल रही है। इस गेम को बनाने वाली कंपनी Rockstar Games ने इसके पिछले संस्करणों की लोकप्रियता के दम पर पहले ही दुनियाभर में बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं। गेम के ट्रेलर और सामने आई जानकारियों ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यही वजह है कि इसकी रिलीज से पहले ही इससे होने वाली कमाई के आंकड़े चर्चा का विषय बने हुए हैं।

GTA 6 का बजट

GTA 6 का अनुमानित बजट करीब 18,800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह गेम मनोरंजन जगत के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकता है। इसकी संभावित कमाई भी गेमिंग इंडस्ट्री के पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखती है। इस गेम को लेकर एक और दिलचस्प दावा सामने आया है। कहा जा रहा है कि GTA 6 के कुछ हिस्सों को भारत में भी तैयार किया गया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। GTA सीरीज की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में GTA 6 से न सिर्फ गेमिंग इंडस्ट्री, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें हैं। अब सबकी नजरें इसकी रिलीज और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें-  Jaisalmer News: राजस्थान में खुलेंगे महिला ड्राइविंग सेंटर, महिलाएं सिखाएंगी बाइक-कार चलाना

5379487