rajasthanone Logo
Jaisalmer News:राजस्थान में अब महिलाओं के लिए बाइक और कार चलाना सीखने की राह आसान होने वाली है। क्योंकि अब महिला ड्राइविंग सेंटर खुलने जा रहें हैं। जिसमें महिलाएं ही ड्राइविंग सिखाएंगी।

Jaisalmer News: जो भी महिला ड्राइविंग सीखना चाहती हैं, उनके लिए बेहद अच्छी खबर है, क्योंकि राजस्थान में अब सरकार महिलाओं को ड्राइविंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए महिला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है। खास बात यह है कि इन सेंटरों पर महिला ट्रेनर ही महिलाओं को ड्राइविंग सिखाएंगी।

करोड़ो का बजट हुआ पास 
दरअसल, केंद्र सरकार अगले 5 सालों के लिए, महिला ड्राइविंग सेंटर योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए 491.41 करोड़ रुपये का प्रस्ताव जारी किया है। साथ ही इस योजना के तहत महिला रीजनल ड्राइविंग सेंटर (RTDC) और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (DTC) स्थापित किए जाएंगे।

ड्राइविंग क्षेत्र में महिलाओं की होगी भागीदारी
इन सेंटरों पर महिला ट्रेनर महिलाओं को गाड़ी चलाने की तकनीक, सड़क सुरक्षा के नियम, ट्रैफिक संकेतों और प्रैक्टिकल ड्राइविंग की ट्रेनिंग देंगी। योजना का उद्देश्य ड्राइविंग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार से जोड़ना है। इस प्रस्ताव के अनुसार, नए ड्राइविंग सेंटर कम विकसित जिलों के पिछड़े ब्लॉकों में ही खोले जाएंगे। इसके लिए संबंधित इलाके में पिछले 3 सालों के दौरान 5 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस जारी होना जरूरी होगा।

वहीं, अगले 5 सालों तक नए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (ITDR) नहीं खोले जाएंगे। अब देखना होगा कि, सरकार की यह योजना कब धरातल पर उतरती है, और राजस्थान की महिलाओं के लिए ड्राइविंग सीखने और आत्मनिर्भर बनने का रास्ता कितना आसान बनाती है।

5379487