Entertainment News: जोधपुर में मशहूर कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी शाही और मारवाड़ी रीति-रिवाज के साथ की गई। वहीं शादी में बॉलीवुड से लेकर साहित्य और राजनीति से जुड़े लोग भी नजर आए। शादी समारोह उम्मेद भवन में 6 जुलाई को हुई।
मारवाड़ी रीति-रिवाजों के साथ हुई स्वरा लोढ़ा की शाही शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी शादी में शामिल हुए और दुल्हन को बधाई दी। वहीं राकेश बेदी, रजा मुराद के अलावा सिंगर सुदेश भोसले, मनोज मुंतशिर, गुरुदीप मेहंदी, बाबा रामदेव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, कवि सुरेंद्र शर्मा, कुमार विश्वास समेत कई नामी हस्तियों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। शादी के दौरान मेहमानों ने मारवाड़ी संस्कृति, पारंपरिक लोक संगीत और राजस्थानी आतिथ्य का आनंद लिया। पूरे समारोह को शाही अंदाज में सजाया गया था, जिसने मेहमानों का ध्यान आकर्षित किया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Entertainment News: राजस्थान की फिल्म 'ओमलो' का बड़ा धमाका, वेव्स ओटीटी पर 120 देशों में होगी स्ट्रीम
मेहमानों ने समारोह के दौरान मारवाड़ी संस्कृति, संगीत का भी आनंद लिया। शादी संपन्न होने के बाद शादी की रस्मों का एक वीडियो दिखाया गया। इसे देखकर दूल्हा-दुल्हन समेत पूरा परिवार भावुक नजर आया।समारोह में मौजूद कई मेहमानों ने भी इस पल को यादगार बताते हुए नवविवाहित जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।










