rajasthanone Logo
Avengers Doomsday: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' ने रिलीज से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के शुरुआती 48 घंटों में ही कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' और 'रामायण' को पीछे छोड़ दिया है।

Avengers Doomsday: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' ने रिलीज से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के शुरुआती 48 घंटों में ही कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' और 'रामायण' को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, डूम्सडे ने पहले दिन के लिए करीब 16 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग कर ली है। इस रफ्तार ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

48 घंटों में 16 करोड़ कमाए

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों की तुलना करें तो 'एवेंजर्स डूम्सडे' ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने महज 48 घंटों में पहले दिन के लिए करीब 16 करोड़ रुपये के टिकट बेचने का आंकड़ा छू लिया। वहीं, 'धुरंधर 2' की शुरुआती एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये और 'रामायण' की लगभग 7 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह शुरुआती रफ्तार के मामले में डूम्सडे दोनों फिल्मों से आगे निकल गई है। 

भारत में भी होगी रिलीज

फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से करीब चार हफ्ते पहले शुरू हुई थी। शुरुआती चार दिनों के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर इसकी एडवांस बुकिंग का ग्रॉस कलेक्शन करीब 34.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा लगभग 28.65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके प्रीमियम फॉर्मेट 4DX और मिडनाइट शो की टिकटों की कीमतें भी चर्चा में हैं। कुछ शो की टिकटें 4,300 रुपये तक बिकने की खबरें सामने आई हैं। 'एवेंजर्स डूम्सडे' भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में मिल रही इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में कमाई के कितने बड़े रिकॉर्ड बनाती है।

यह भी पढ़ें-  GTA 6 Video Game: GTA 6 ने पलटा पासा, रिलीज के पहले कमाए 14 हजार करोड़ रुपए

5379487