rajasthanone Logo
Acharya Pankit Goyal: राजस्थान के आचार्य पंकित गोयल कई बॉलिवुड सितारों का वास्तु गुरू है, कई बड़ी हस्ति इनकी Acharya Pankit Goyaसलाह के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं। 

Acharya Pankit Goyal: राजस्थान की मिट्टी से जुड़े लोग, जो अपनी मेहनत और प्रयासों की वजह से राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी एक विशेष पहचान बना लेते हैं। बता दें कि राजस्थान में बहुत से सितारें और बड़ी हस्तियां पैदा हुए हैं। जिन्होंने फिल्म की दुनिया में अपना एक अलग नाम बनाया है। उनकी कड़ी मेहनत की वजह से इनको पूरी दुनिया में पहचाना जा रहा है। तो आइए इस खबर में एक ऐसी कहानी के बारे में जानते हैं, जो आपको भी जीवन में मुश्किल हालातों से लड़ना सिखाएगी।

असफलताओं से लड़कर बना वास्तु गुरु

आचार्य पंकित गोयल राजस्थान के एक छोटे से गांव सूरतगढ़ के रहने वाले हैं, जिन्होंने छोटे स्तर से होते हुए भी फिल्म सिटी कहीं जाने वाली मुंबई में भी अपना नाम बनाया। जो लोग अपनी असफलताओं से हारकर निराश हो जाते हैं, उन सभी को ये बार राजस्थानी लड़के की सफलता की इस कहानी को अवश्य सुनना चाहिए। जो आपको अपने जीवन में अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करते हैं। आचार्य पंकित ने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना करते हुए, बॉलीवुड में वास्तु गुरु के रूप में अपना नाम बनाया। 

जानें पंकित का शुरुआती जीवन

पंकित गोयल का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश गोयल पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड है औ मां घर संभालती है। इनकी शुरुआती एजुकेशन राजस्थान से ही हुई, इसके बाद वो 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पंजाब से की थी। पंकित की ग्राफिक डिजाइनिंग और 3डी एनीमेशन में स्नातक किया, लेकिन इस क्षेत्र में सफलता न मिलने के कारण उन्होंने अपने पैशन को ही अपनी सफलता की कुंजी बना लिया। और वास्तु शास्त्र में अपना नाम बनाकर, आज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को वास्तु गुरु बन गए। 

बॉलिवुड तक बनाई अपनी पहचान

राजस्थान के इस लड़के के सामने शुरुआती समय में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब उन्होंने इस क्षेत्र में पहल की थी, तब इसमें कोई आय नहीं होती थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने फ्री में अपनी सेवाएं प्रदान किया, जिस वजह से लोगों का उन पर विश्वास बड़ा और आज वो बॉलीवुड में मीका सिंह और अरबाज खान जैसे बड़े सितारों को वास्तु को लेकर सलाह देते हैं। इसके साथ ही अब इन्होंने अपने कई वास्तु शास्त्र के कोर्स भी डिजाइन किया है।

इसे भी पढ़े:- Mehdi Hasan: पाकिस्तानी मशहूर गजल गायक मेहदी हसन, जो रखते थे राजस्थान से ताल्लुक

5379487