Udaipur Tourist Places: राजस्थान में जैसे ही हल्की मौसमी बूंदा बांदी होने लगती है, वैसे ही उदयपुर का मौसम पर्यटकों को लुभाने लगता है। यह मानसूनी बारिश उदयपुर की सुंदरता को ओर ज्यादा बढ़ा देती है। शहर में चारों तरफ हरियाली छाने लगी है। साथ ही झीलों की कल कल आवाज लोगों का मन मोह लेती है।
उदयपुर के आसपास की सबसे सुंदर जगहें
इस मौसम में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो, उदयपुर को आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। उदयपुर शहर और आस पास की कुछ जगहें ऐसी हैं, जो आपको इस मानसून के मौसम में अपनी सुंदरता के जरिए अपनी ओर आकर्षित करती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समय उदयपुर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। क्योंकि मौसम के कारण यहां घूमने का मजा ओर ज्यादा बढ़ जाता है।
1. शिवालिक डैम - यह डैम पहाड़ियों के किनारे बसा है और मानसून के समय में ओर भी सुंदर दिखाई देता है। साथ ही मानसून से वक्त जब यहां पानी भर जाता है तो, इस डैम का नजारा ओर भी ज्यादा देखने लायक हो जाता है। देश और प्रदेश के कईं हिस्सों से लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं और खूब फोटोज खींचते हैं। उदयपुर शहर से शिवालिक डैम की दूरी लगभग 27 किलोमीटर है।
2. चांदनी विलेज - उदयपुर से चांदनी विलेज तक की दूरी लगभग 23 किलोमीटर है। यहां की हरियाली, पहाड़ और शांत वातावरण लोगों को बहुत पसंद आता है। खासतौर पर मानसून के समय में यहां का सौंदर्य ओर भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। चारों तरफ हरियाली छाने से यह पर्यटकों के लिए एक पिकनिक स्पॉट बन जाता है।
3. कलेश्वर महादेव मंदिर - कलेश्वर महादेव मंदिर उदयपुर शहर से करीब 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। साथ ही यह मंदिर पहाड़ियों के बीच होने से बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देता है। साथ ही गोमती नदी के किनारे बसे इस मंदिर के पास एक झरना है, जिसकी ऊंचाई 150 फीट है और यह झरना पूरे साल बहता रहता है। मानसून के समय में यह झरना ओर भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। बहुत दूर दूर से आध्यामिक लोग भी यहां पर घूमने के लिए आते हैं।
4. गोगुंदा इलाका - गोगुंदा इलाका उदयपुर शहर से 35 से 40 किलोमीटर की दूरी है। यहां का टीडी डैम बरसात के समय में पर्यटकों को बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखाता है। डैम का बहता पानी और आसपास की ठंडी हवाएं मन को बहुत ही भाती हैं। साथ ही गोगुंदा का इलाका पहाड़ियों और झरनों से भरा हुआ है। जिस कारण प्रकृति प्रेमियों को यह जगह बहुत पसंद आती है। इसके अलावा यहां 600 साल पुराने 3 जैन मंदिर भी हैं। यह इलाका धार्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा है।
5. कुंडेश्वर महादेव झरना - यह झरना उदयपुर शहर से तक़रीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मानसूनी वर्षा के समय में यह झरना भी बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। झरने के पास एक शिव मंदिर भी है। साथ ही मंदिर के पास बहने वाला यह झरना पर्यटकों को बहुत ही खूबसूरत लगता है। कईं लोग मन की शांति के लिए भी यहां आते हैं। इसके अलावा ट्रैकिंग के लिए भी यह स्थान उपयुक्त है।
यह भी पढ़ें -