rajasthanone Logo
Undefeated Forts Of Rajasthan: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान के उन किलों के बारे में जो ब्रिटिश साम्राज्य के आगे कभी नहीं झुके। आईए जानते हैं।

Undefeated Forts Of Rajasthan: राजस्थान को राजाओं की भूमि भी कहा जाता है। यहां के राजसी किले, महल और पैलेस दुनिया भर में मशहूर हैं। हालांकि कई किले ब्रिटिश साम्राज्य की अपार ताकत के आगे झुक गए। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ किले ऐसे हैं जो अपने साहस और वीरता की वजह से ब्रिटिश साम्राज्य के आगे नहीं झुके। आईए जानते हैं उन किलों के बारे में।

मेहरानगढ़ किला 

यह किला जोधपुर में स्थित है। एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित यह किला विशाल दीवारों से घिरा हुआ है। इसके बनावट कुछ ऐसी थी कि युद्ध में से कभी नहीं तोड़ा जा सका। इसके अंदर काफी जटिल रूप से डिजाइन किए गए महल, विशाल प्रांगण और एक संग्रहालय भी है। यह किला वीरता और शक्ति का एक शानदार नमूना है।

कुंभलगढ़ किला 

इस किले की दीवार दुनियां की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। यह किला अरावली पर्वतमाला के भीतर छिपा हुआ है। यह किला मेवाड़ के राजाओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय के रूप में काम करता था। यहां पर महाराणा प्रताप ने भी अपनी युवावस्था बिताई थी।  आज इस किले में ध्वनि और प्रकाश शो होता है। 

जैसलमेर किला 

इस किले के चारों तरफ घर, मंदिर और दुकान भरी पड़ी है। इस किले का निर्माण सुनहरे बलुआ पत्थर की दीवारों से थार रेगिस्तान के बीच हुआ था। इसे सोनार किला भी कहा जाता है। यह किला अपनी रणनीति की स्थिति और मजबूत स्थानीय गठबंधन की वजह से ब्रिटिश साम्राज्य के आगे कभी नहीं झुका।

भैंसरोरगढ़ किला 

यह किला चंबल नदी के ऊपर एक चट्टान पर बना हुआ है। इस किले की सुरक्षा प्रकृति ही करती है। इस किले तक पहुंचना काफी कठिन है। इस किले को अब एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया है।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स

5379487