Rajasthan Summer Tourist Places: राजस्थान में इस समय लोग आने से बचते हैं, क्योंकि राजस्थान में भयंकर गर्मी से लोगों की हालत खराब हो जाती है। जिसकी वजह से जब कभी राजस्थान का जिक्र अन्य राज्य के लोगों में होता हैं, उनके मन में अक्सर गर्मी और रेगिस्थान विचार आता है। लेकिन राजस्थान में ऐसी कुछ ठंडी जगहें भी हैं, जिसके बारें में आपको शायद ही पता होगा तो आइए जानतें राजस्थान की इन जगहों के बारें में।

जुआ झरने

राजस्थान का ये झरना बांसवाड़ा में स्थित है, बांसवाड़ा का मुख्य आकर्षक है। ये झरना बारिश के मौसम में बेहद खुबसूरत दिखाई देते है, ये जगह राजस्थान की अन्य जगहों की तुलना में ठंडी होती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में इस जगह घूमने जाने की प्लानिंग करना एक अच्छा विकल्प है, तो अगर आप बांसवाड़ा जा रहे हो इस झरने को देखना ना भूले। 

Jua Fall Banswara

इसे भी पढ़े:-  Places To Visit Near Chittorgarh:  इन खूबसूरत जगहों को एड करिए अपनी बकेट लिस्ट में, वीकेंड में लें छुट्टियों का मजा

आनंद सागर झील 

आनंद सागर झील राजस्थान की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक हैं, जो बांसवाड़ा में मौजुद है। ये झील बाई तालाब के नाम से जानी जाती है, जिसके आस-पास कई पेड़ लगे हुए हैं। जो इस झील को ओर ज्यादा आकर्षित बनाता है। ये झील जिन पेड़ो से घिरी हुई है, उनको कल्पवृक्ष माना जाता है। तो आपके लिए दूसरा विकल्प आनंद सागर झील है।

Anand Sagar Lake

माही बांध

राजस्थान का माही बांध, जो बांसवाड़ा से 18 किमी की दूरी पर स्थित है, जो राजस्थान के सबसे बड़े बांधों में से एक है। इस बांध में 6 गेट हैं, जिन्हें बारिश के समय खोलने पर दूर तक आवाज सुनाई देती है। यह मन को अलग सुकून देता है, जो गर्मी में पर्यटक की दृष्टि से एक अच्छी जगह है।

Mahi Dam 

इसे भी पढ़े:- Bollywood Movies In Rajasthan: ये फिल्में दिखाती हैं राजस्थान के रंग, खूबसूरती देख आप यहां आने से खुद को नहीं रोक पाएंगे