Hidden Gems of Rajasthan: राजस्थान अपने रेगिस्तानी, किलों और राजपुताना संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा भी यहां कई अनोखे और आकर्षक स्थल हैं जो आपको राजस्थान के एक नए रूप का दीदार कराते हैं। आइए जानते हैं राजस्थान की कुछ अनोखी जगहों और अनुभवों के बारे में।
- हॉट एयर बैलून राइड: जयपुर के ऊपर से उड़ते हुए आमेर के किले का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यह राइड लगभग 1 घंटे की होती है और आपको एक अद्भुत अनुभव प्रदान करती है।
- लाल मास: यह राजस्थान की स्पेशल डिश है, जो यहां आने वाले विदेशी टूरिस्ट को खूब पसंद आती है। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आपको यह डिश जरूर आजमानी चाहिए।
- कुलधारा गांव: जैसलमेर का यह छोटा गांव आज भी रहस्य से भरा पड़ा है। कहा जाता है कि एक रात गांव के हजारों लोग अचानक गायब हो गए। यहां जाने के लिए आपको शाम को दिन ढलने से पहले वापस लौटना होगा।
- डेजर्ट कैंपिंग: राजस्थान के रेगिस्तान में एक रात कैंप में बिताना एक अनोखा अनुभव होगा। तारों से भरे नीले आसमान के नीचे एक रात का स्टे आपको रेगिस्तान का एक नया रूप दिखाएगा।
- बुलेट बाबा श्राइन: जोधपुर में मौजूद यह जगह बुलेट बाबा के नाम से फेमस है, जहां पर बाइक की पूजा होती है। माना जाता है कि यहां पर एक्सीडेंट होने के बाद बाइक रहस्यमयी रूप से वापस एक्सीडेंट वाली जगह पहुंच जाती थी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Tourism: अगर घूमने का है प्लान, तो जरूर जाएं राजस्थान का यह शहर, झीलें और महल कर देंगे मंत्रमुग्ध
- ओसिआन के मंदिर: जोधपुर में मौजूद यह मंदिर राजस्थानी कला और संस्कृति का परफेक्ट मेल है। यह मंदिर खजुराहो ऑफ जयपुर के नाम से भी जाना जाता है और इसमें काली माता के अलावा हिन्दुओं के अनेक भगवानों के मंदिर मौजूद हैं।
इन अनोखे स्थलों और अनुभवों के साथ राजस्थान आपको एक नए रूप में दिखाई देगा। तो इस बार राजस्थान जाएं और इन जगहों का आनंद लें।










