Intersting Facts Of Rajasthan: भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। वहीं, जब बात खूबसूरती की आती है, तो सबसे पहले राजस्थान का नाम लिया जाता है। यहां आपको रंग-बिरंगे कपड़े, लाजवाब खानपान, विशाल रेगिस्तान और भव्य महल देखने को मिलता है, जो आपका मन मोह लेते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान केवल अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई अनोखी बातों के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान से जुड़े कुछ दिलचस्प फेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे जानने के बाद आपको राजस्थान से और भी ज्यादा प्यार हो जाएगा।
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य
आपको बता दें कि राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3.42 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा है।इसके अलावा, जयपुर भारत के शुरुआती योजनाबद्ध शहरों में से एक माना जाता है। इसे विशेष योजना के तहत बसाया गया था। जब भी आप यहां घूमने आएंगे, आपको इसकी व्यवस्थित संरचना और अनूठी वास्तुकला का अनुभव मिलेगा।
जयपुर को "दीवारों वाला शहर" भी कहा जाता है
ज्यादातर लोग जानते हैं कि राजस्थान में थार मरुस्थल है, जिसे भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान में फैला हुआ है। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिले इसी रेगिस्तानी क्षेत्र में आते हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि जयपुर को "दीवारों वाला शहर" भी कहा जाता है। यह शहर चारों तरफ से दीवारों से घिरा हुआ है। इसमें जोरावर सिंह गेट, सूरजपोल गेट, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, न्यू गेट, चांदपोल गेट, घाट गेट और सम्राट गेट जैसे प्रमुख प्रवेश द्वार शामिल हैं।
होटल राज पैलेस अपनी शाही भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में स्थित चित्तौड़गढ़ किला केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े किलों में भी शामिल है। यह लगभग 700 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। अगर आप राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आप चित्तौड़गढ़ किला को आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। राजस्थान को रॉयल स्टेट के रूप में भी जाना जाता है। यहां आपको कई शानदार महल, हेरिटेज प्रॉपर्टी और लग्जरी होटल देखने को मिल जाएंगे। जयपुर में स्थित प्रसिद्ध होटल राज पैलेस अपनी शाही भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां मौजूद लग्जरी सुइट्स में ठहरने के लिए पर्यटकों को एक रात के लिए लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।









