rajasthanone Logo
5 Best Tiger Reserves In Rajasthan: गर्मी छुट्टियों में यदि आप टाइगर सफारी की सैर करना चाहते हैं तो आप राजस्थान घूमने आ सकते हैं। राज्य के ये पांच टाइगर रिजर्व आपके घूमने के लिए बेस्ट हैं।

5 Best Tiger Reserves In Rajasthan: यदि आप टाइगर सफारी का मजा लेना चाहते हैं और विभिन्न जानवरों को पास से देखने का चाहते हैं तो राजस्थान के ये पांच टाइगर रिजर्व आपके घूमने के लिए बेस्ट हैं। चलिए बताते हैं इनके बारें में कुछ खास बातें। 

1. सरिस्का टाइगर रिजर्व

सरिस्का टाइगर रिजर्व राजस्थान के अलवर जिले के पास स्थित एक मशहुर अभयारण्य है, जहां राजघराने के राजा-महाराजा शिकार करने आया करते थे। आज के समय में इसे बाघों के लिए संरक्षित किया गया है। साल 1955 में इसे सरकार द्वारा वनस्पति और वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर दिया गया था, बाद में साल 1978 में इसे टाइगर रिजर्व बनाया गया। यहां रॉयल बंगाल टाइगर के साथ जंगली बिल्लियां, सूअर, तेंदुआ, नीलगाय के साथ अन्य 225 पक्षियां पाई जाती हैं। यहां जून से लेकर अक्टूबर तक पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती हैं।  

2. रणथंभौर टाइगर रिजर्व

राजस्थान घूमने आए सैलानी रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमना नहीं भूलते हैं। यह राजस्थान का सबसे बड़ा अभ्यारण्य है। यहां की खास बात यह है कि यहां दुनिया की सबसे अधिक फोटो खींचे जाने वाली बाघिन मछली पाई जाती थी, लेकिन साल 2016 में इनका निधन हो गया था। इसके इतिहास की बात करें तो साल 1955 में इसे स्थापित किया गया था। वर्ष 1980 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। अक्टूबर से अप्रैल के बीच का समय यहां घूमने सबसे बेस्ट समय होता है। 

ये भी पढ़ें:- Date Cultivation: खजूर की खेती के लिए मशहूर है राजस्थान का यह जिला, मुस्लिम देशों से आती है भारी डिमांड

3. मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व

यदि आपका टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कोटा के पास स्थित मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व सबसे बेस्ट जगह है। इसमें तीन दर्रा वन्यजीव अभ्यारण्य, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य और जवाहर सागर वन्यजीव अभ्यारण्य शामिल है। यहां आपको बंगाल टाइगर के साथ ही इंडियन वुल्फ व भारतीय तेंदुआ भी देखने को मिल जाएगें। यहां घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च तक होता है। 

4. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व

राजस्थान के मुख्य टाइगर रिजर्व में से एक है रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व। यह अभयारण्य बाघों का प्रसूति गृह माना जाता है। यहां लोग बाघों के साथ चिंकारा, मृग, जंगली सूअर, लकड़बग्घा देखने आते हैं। साथ ही यहां से गुजरने वाली चंबल नदी इसे एक खूबसूरत नजारा देती है। यहां आपको अक्टूबर से मार्च के बीच कई जानवर देखने को मिल जाएगें। 

5. धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व

देश का 54 वां टाइगर रिजर्व है धौलपुर- करौली टाइगर रिजर्व। इसमें लगभग आठ से दस बाघ मौजूद हैं। यहां आपको तेंदुआ, सुस्त हिरण, सांभर हिरण, चीतल और जंगली सूअर देखने को मिल जाएगें। साथ ही मोर भारतीय ग्रे हॉर्नबिल और भारतीय रोलर आदि पक्षियों के दीदार का भी मौका मिल जाएगा। दिसंबर से मार्च के बीच यहां अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं।

5379487