IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी बाकी गेंदबाजों के तो छक्के छुड़ा चुके हैं, लेकिन जब उनके सामने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे, तब वैभव सूर्यवंशी उन्हें कैसे खेलते हैं यह देखन के लिए सभी उत्साहित थे। इस मुकाबले में जब जसप्रीत बुमराह दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए तब स्ट्राइक पर वैभव सूर्यवंशी थे और उन्होंने बूम बूम के पहले ही गेंद पर जोरदार छक्का लगाया।
अचंभित रह गए दुनिया के नंबर वन गेंदबाज
इसे सभी अचंभित रह गए कि ये कैसे हो सकता है कि दुनिया के नंबर वन गेंदबाज को पहले ही गेंद पर कोई सिक्स लगा दे। सिर्फ इतना ही नहीं इस ओवर में वैभव ने बुमराह को एक और छक्का लगाया। यह बहुत कम दफा ऐसा देखने को मिलता है, जब जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज महंगे साबित हो, लेकिन कल के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुमराह सच में महंगे साबित हुए और उसका कारण वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल थे।
यशस्वी ने खेली 32 गेंदों में 77 रनों की पारी
वैभव सूर्यवंशी ने कल 14 गेंद में 39 रनों की पारी खेली। शुरुआती सिर्फ तीन ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 60 रन के करीब पहुंच गया था और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स किस कदर फॉर्म में चल रही है। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने फिर से प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर अपनी जगह पक्की कर लिया, जबकि मुंबई इंडियंस 7वें पायदान पर पहुंच चुकी है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में 32 गेंद में 77 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी उन्हीं को चुना गया।








