IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में छा गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट में इस तरीके के शानदार प्रदर्शन करने के बाद हर कोई वैभव सूर्यवंशी का गुणगान कर रहा है। बता दे की पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की उस शानदार 78 रनों की पारी के बाद कहा कि वैभव ने अकेले ही पूरी आरसीबी टीम को घुटने पर ला दिया।
आरसीबी की अकेले ही उधेड़ दी बखिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिस बेंगलुरु टीम की तारीफ हो रही थी कि 94 रनों पर छह विकेट गिरने के बाद भी 200 रन का स्कोर टच कर लिया, उसी टीम को वैभव ने अकेले ही हिला कर रख दिया और राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा जीत दिला दी। उनके अलावा इरफान पठान ने कहा कि मुझे लगता है वैभव सूर्यवंशी जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को टारगेट करते हैं, ताकि अगर उन्होंने किसी टीम के बड़े गेंदबाजों को ही धूल चटा दी तो बाकी के गेंदबाजों का मोरल खुद डाउन हो जाएगा।
इरफान ने बताया वैभव ने बुमराह को क्यों किया टारगेट
इरफान पठान ने उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले उन्होंने जसप्रीत बुमराह को टारगेट किया, अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जब जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार को टारगेट किया। तो यह साफ दर्शाता है कि वह बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जानबूझकर टारगेट कर रहे हैं, ताकि बाकी छोटे गेंदबाजों को निशाना बनाना आसान हो जाए और उनका मोरल काफी डाउन हो जाए।
वैभव जल्द ही यशस्वी को छोड़ सकते हैं पीछे
बता दे के बारे में सूर्यवंशी ने इस साल दो अर्धशतक लगाए हैं और दोनों ही अर्धशतक सिर्फ 15 गेंद में लगाए। वह सबसे तेज अर्थशतक लगाने वाले तीन नंबर के बल्लेबाज हैं। सबसे तेज अर्धशतक आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में लगाया है और वैभव सूर्यवंशी सिर्फ उनसे दो गेंद पीछे हैं, इससे साफ है कि वैभव सूर्यवंशी कभी भी यशस्वी जायसवाल को इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। वही दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड में भी वैभव सूर्यवंशी के नाम है।









