rajasthanone Logo
T20 World Cup 2026: भारत और जिंबॉब्वे के बीच सुपर 8 का मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। चलिए आपको इस मैच को लेकर तमाम अपडेट्स देते हैं। 

T20 World Cup 2026: आज यानी 26 फरवरी का दिन टीम इंडिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन होने वाला है। क्योंकि आज ही यह फैसला हो जाएगा कि टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी या फिर नहीं। टीम इंडिया की दृष्टिकोण से देखें तो आज 2-2 महत्वपूर्ण मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला शाम 3:00 बजे साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम के 7:00 बजे इंडिया और जिंबॉब्वे के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए इन दोनों मुकाबले पर निर्भर रहना होगा। 

सिर्फ जीत नहीं बड़ी जीत की जरूरत

बताते चलें कि यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जो कि एक गेंदबाजी पिच है। ऐसे में टीम इंडिया पर यह भी दबाव होगा कि गेंदबाजी पिच को कैसे बल्लेबाजों के लिए इस्तेमाल कर बड़ा स्कोर खड़ा किया जाए, ताकि जिंबॉब्वे को बड़े अंतर से हराकर नेट रनरेट सुधारा जा सके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

क्या प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव

 ऐसे में आज टीम इंडिया को जिंबॉब्वे के खिलाफ न सिर्फ जीत चाहिए होगी, बल्कि बड़ी जीत चाहिए होगी और यही बड़ी जीत 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी चाहिए। हालांकि देखने वाली बात ही अभी होगी कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हैं। क्योंकि अभी तक अभिषेक शर्मा के बल्ले से सिर्फ 15 रन निकला है, तीन मैचों में वह 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। वहीं दूसरी ओर तिलक वर्मा ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। 

5379487