rajasthanone Logo
T20 World Cup 2026: भारत ने जिंबॉब्वे के खिलाफ रनों की आंधी ला दी। चेन्नई के चेपॉक में छक्के छक्के चौकों की बरसात से टीम इंडिया ने विरोधी टीम के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया।

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की बल्लेबाजी जो सवाल पिछले तीन-चार दिनों से उठ रहे थे, जिंबॉब्वे के खिलाफ मैच के बाद उन सभी सवालों पर विराम लग चुका है। भारत ने जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने जिंबॉब्वे की टीम धराशाई नजर आई और 72 से मुकाबला टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली एकतरफा हार के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खूब ट्रोल किया जा रहा था।

श्रीलंका के नाम विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर

सवाल उठ रहे थे कि हम ऐसे बल्लेबाजी क्रम के साथ कैसे वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जिंबॉब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जो आंधी लाई इसके बाद से इन सभी सवालों पर भी विराम लग चुका है। भारत ने 20 ओवर में 256 रनों का स्कोर जिंबॉब्वे के खिलाफ खड़ा किया, जो कि T20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन चुका है। सबसे बड़ा स्कोर अभी तक का श्रीलंका ने बनाया था 2007 में 260 रन और अब टीम इंडिया दूसरे स्थान पर 256 रनों के साथ पहुंच चुकी है।

तीसरा सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज का

जबकि तीसरे स्थान पर 254 रनों के साथ वेस्टइंडीज की टीम है, जो कि इसी टूर्नामेंट में जिंबॉब्वे के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा जिन बल्लेबाजों के बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे थे चाहे वह अभिषेक शर्मा हो, संजू सैमसन हो, तिलक वर्मा हो या सूर्यकुमार यादव हो, सभी ने इस मैच में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और सभी ने मिलकर टीम को 250 रनों के स्कोर के पार पहुंचा दिया। 

कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट की पहली 50 लगाई, हार्दिक पांड्या ने दूसरी 50 लगाई, तिलक वर्मा ने भी 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया, जबकि संजू शर्मा सैमसंग ने भी तूफानी शुरूआत दी। इस तरह सभी के मिले-जुले योगदान से टीम इंडिया इस विशाल स्कोर पर पहुंच सकी, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का रहा भी आसान हो गया है 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल का टिकट पा सकेगी।

5379487