IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 की पहली हार मिल चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से मात देकर इस सीजन पहला झटका दे दिया है। बता दे कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 216 रन बना दिए। राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन जैसी बल्लेबाजी रही है, लग रहा था कि यह टारगेट चेज किया जा सकता है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ दी।
ईशान की कप्तानी की हो रही जमकर तारीफ
इसके बाद ईशान किशन की कप्तानी की भी खूब तारीफ हो रही है। क्योंकि किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में साकिब हसन और प्रफुल्ल हिज का डेब्यू कराया और दोनों ही गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार-चार विकेट लेकर पूरी बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ दी। जो वैभव सूर्यवंशी पूरे टूर्नामेंट में तूफान मचा रहा था, उसे पहले ही गेंद पर प्रफुल्ल ने चलता कर दिया। पूरी टीम में चार बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए, जबकि सिर्फ तीन बल्लेबाज डबल डिजिट में स्कोर कर सके।
टॉप 4 में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे प्रफुल्ल हिन्ज ने कहा कि मैं पहले ही बोल दिया था कि मैं वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर बाउंसर मारकर आउट करूंगा। ऐसा ही उन्होंने कर दिखाया है, इस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पांच मैचों में चार जीत के साथ पहले पायदान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी टॉप 4 में पहुंच चुकी है। कल उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।








