Team India: भारत के दिग्गज खिलाड़ी संजू सैमसन की एंट्री अब टीम इंडिया की ODI टीम में होने जा रहा है। बता दे कि आईपीएल के बीच संजू सैमसन के करोड़ों फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी आई है कि संजू सैमसंग की एंट्री अब टीम इंडिया की वनडे टीम में होगी। आईपीएल के ठीक बाद टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के खिलाफ और जिंबॉब्वे के खिलाफ भी तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में संजू सैमसन इन सभी सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बता दे कि टीम इंडिया की यह तैयारी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर की जा रही है। भारत में पहले से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। ऐसे में अगर संजू सैमसन की एंट्री टीम में हो जाती है, जिसमें कोई दोराई नहीं है की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी।
टी20 विश्व कप जीतने में संजू का अहम योगदान
अभी हाल ही में संजू सैमसन को जब T20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया में मौका मिला था, तो संजू ने आखिरी के तीनों मुकाबले में जो बेहतरीन पारियां खेली, जिसके बदौलत भारतीय टीम बैक टू बैक T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही और उसी के कारण अब टीम को संजू सैमसन पर वनडे मुकाबले में भी भरोसा हो रहा है कि संजू अगर टीम में रहते हैं, तो वनडे टीम को भी मजबूती मिलेगी और इसी को लेकर यह रिपोर्ट सामने आई है कि संजू सैमसन को टीम इंडिया के वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है।
CSK में आते ही संजू ने लगाई 2 सेंचुरी
बता दे कि अभी संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते हुए सिर्फ शुरुआती 8 मैचों में 2 सेंचुरी लगा चुके हैं। जिससे साफ है कि वह शानदार फार्म से गुजर रहे हैं और अगर उनकी एंट्री टीम इंडिया की वनडे टीम में हो जाती है, तो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और ज्यादा मजबूती के साथ खेलते हुए नजर आएगी।









