WPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम ने अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है। कल यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी को शानदार जीत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
कप्तान स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने स्कोर बोर्ड पर 204 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे चेज करते हुए आरसीबी ने आखिरी ओवर में जीत लिया। यह मैच बेहद रोमांचक हो गया, लेकिन आखिरी में राधा यादव ने लगातार दो चौके जड़कर आरसीबी को जीत दिलाई। वहीं इस मैच की हीरो रही कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने तूफानी 87 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल का भाग्य ने एक बार फिर से साथ नहीं दिया।
WPL में RCB का दबदबा
दिल्ली कैपिटल्स वह टीम है, जो WPL में लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची, लेकिन चारों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब WPL में दो ट्रॉफी आरसीबी के नाम है, जबकि दो ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के नाम है। WPL ट्रॉफी का सीक्वेंस भी बरकरार रह गया। 2023 में मुंबई ने जीता था, 2024 में आरसीबी ने जीता, 2025 में मुंबई ने जीता था, जबकि 2026 में फिर से RCB ने जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।










