IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से एकतरफा मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि कल यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, इसके बाद जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, तो शुरुआत से ही अपने मंसूबे जाहिर कर दिए।
कप्तान परिदार ने खेली 93 रनों की पारी
बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 25 गेंद में 43 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए, उनके अलावा देवदत्त पड्डिकल के भी बल्ले से 18 गेंद में 30 रन निकले, वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी 43 रन बनाए, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित किया कप्तान रजत पाटीदार ने जिन्होंने 33 गेंद में 93 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस तरीके से टीम का स्कोर 254 रन पहुंच गया। अब गुजरात टाइटंस की टीम जब स्कोर को चेज करने के लिए उतरी तो शुरुआत से ही टाइटंस की पारी डगमगा गई।
RCB ने 31 मई को पक्की की फाइनल में अपनी जगह
साई सुदर्शन का विकेट जाने के बाद बाद भुवनेश्वर कुमार ने शुभमन गिल को बोल्ड मार दिया। यहां से गुजरात टाइटंस अपने एक के बाद एक बल्लेबाजों का विकेट खोते चले गए। आखिरी में जरूर राहुल तेवतिया ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन, 255 के विशाल लक्ष्य के सामने मात्र एक अर्धशतक काफी नहीं था और गुजरात टाइटंस ने 92 रनों से मुकाबला को गंवा दिया। इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 31 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली है।










