rajasthanone Logo
IPL 2026: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाड़ियों ने रनों की आंधी ला दी, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स उड़ गई। 

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिर से प्वाइंट्स टेबल का राजा बन गया है। बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला था, क्योंकि पहली बार ऐसा हो रहा था, जब सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली दो टीमें आमने-सामने थे। मुकाबले के आगाज से पहले लगा था कि यह मैच रोमांचक होगा, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया है।

टीम डेविड ने खेली तूफानी 70 रनों की पारी

 चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस भले ही जीत लिया था, लेकिन उसके बाद गेंदबाजी चुनने का फैसला गलत हो गया। क्योंकि आरसीबी के बल्लेबाज जब मैदान पर उतरे उसके बाद उन्होंने रनों की आंधी ला दी, आरसीबी के कोई भी बल्लेबाज फ्लॉप नहीं हुए। फील साल्ट ने 46 रनों की पारी खेली, विराट कोहली ने 28 रनों की पारी खेली, देवदत्त पड्डिकल ने 50 रनों की पारी खेली, कप्तान रजत पाटीदार ने 48 रनों की पारी खेली, जबकि टीम डेविड ने सिर्फ 25 गेंद में 70 रनों की पारी खेली। सभी के योगदान के बाद टीम का स्कोर 250 के स्कोर पर पहुंच गया।

चेन्नई को मिली 43 रनों से हार

यह पहली बार था जब टाटा आईपीएल 2026 में किसी टीम ने ढाई सौ का आंकड़ा छुआ हो। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरू से ही फ्लॉप रही। सरफराज खान ने भले ही से 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन कार्तिक शर्मा एक और बार फ्लॉप हुए। संजू सैमसन भी फ्लॉप हुए, आयुष म्हात्रे भी फ्लॉप हुए और इस तरीके से सीएसके ने इस मैच को 43 रनों से गंवा दिया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह इस सीजन की लगातार तीसरी हार थी।

रजत पादीदार की कप्तानी में लगातार 8 जीत

जबकि बेंगलुरु के लिए यह जीत सीजन की लगातार दूसरी जीत थी। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स गए में 10वें पायदान पर है, जबकि आरसीबी टॉप 1 पायदान पर प्वाइंट्स टेबल में राज कर रही है। बताते चलें कि कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले आठ मैचों में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और इस बार भी बेंगलुरु टीम जिस कदर फॉर्म में दिख रही है, यह दर्शाता है कि आरसीबी फिर से ट्रॉफी डिफेंड कर सकती है। 

5379487