IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों का चमत्कार देखने को मिला। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और आरसीबी के गेंदबाजों ने महज 8 रन के स्कोर पर 6 विकेट ले लिए। हालांकि इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने के लिए आए अभिषेक पोरल ने 30 रनों की अनोखी पारी खेली और डेविड मिलर ने 19 रन बनाए, जिसके कारण टीम का टोटल स्कोर 75 रन तक पहुंच सका।
जोश और भुवी का बोलबाला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 12 रन देकर के चार विकेट चटकाए, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा एक विकेट सुयश शर्मा ने, एक विकेट क्रुणाल पांड्या ने और एक विकेट राशिख सलाम ने अपने नाम किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब स्कोर को चेज करने के लिए उतरी तो पहले तो जेकब बेथेल ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। इसके बाद विराट कोहली ने 15 गेंद में 23 रनों की पारी खेली और देवदत्त पड्डिकल ने 13 गेंद में 34 रन बनाए।
विराट कोहली ने 9 हजार का माइलस्टोन किया पूरा
जिसके कारण टीम महज 6.3 ओवर में ही 75 रनों का स्कोर चेज करने में सफल रही। विराट कोहली ने सातवें ओवर में टी नटराजन को लगातार दो छक्के जड़कर इस सीजन की छठी जीत आरसीबी के नाम कर दिया। इस जीत के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी टूटे हैं, दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन सबसे लो स्कोर करने वाली टीम बन चुकी है। वहीं विराट कोहली ने कल आईपीएल करियर का 9000 रनों का माइलस्टोन पूरा किया है और ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।
प्वाइंट्स टेबल की अब क्या है स्थिति
उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 8000 का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं कर सका है। वही ऑरेंज कैप की रेस में भी विराट कोहली ने एक बार फिर से टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। वह जिस तरीके से फॉर्म में चल रहे थे अगर और ज्यादा रन होता तो जरूर कल पर फिर से ऑरेंज कैप विराट कोहली के सर सज रहा होता। इस हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल 8 माचो में तीन जीत के साथ-साथ में नंबर 7 पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आठ मैचों में छह जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।









