rajasthanone Logo
Csk vs RR: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में बुरी तरह फेल हुई। 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स पर विजय हासिल की है, कल जब मुकाबला चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला गया, तो लग रहा था यह मुकाबला रोमांचक होगा। क्योंकि एक तरफ संजू जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर उतर रही थी, वहीं दूसरे तरफ रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी थे, लेकिन जब यह मुकाबला शुरू हुआ तो शुरू से ही ऐसा प्रतीत हो गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में कहीं भी नहीं है।

राजस्थान को मिला 128 रनों का आसान लक्ष्य

 चेन्नई ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई और 19.4 ओवर में 127 रन के स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। सिर्फ ओवर्टन ने 43 रनों की पारी खेली इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाया। यह लक्ष्य राजस्थान के लिए काफी आसान था और ऐसा ही कुछ हुआ। जब वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे एक बार फिर से उन्होंने छक्के चौकों की बारिश कर दी और सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़कर आईपीएल हिस्ट्री की तीसरी सबसे तेज 50 जड़ दिया।

वैभव ने जड़ा 15 गेंदों में अर्धशतक 

 वैभव ने 17 गेंद में 52 रन बनाए इसके अलावा यशस्वी जयसवाल ने भी 38 रन बनाए। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया। पिछले 11 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। रविंद्र जडेजा ने भी चेन्नई सुपर किंग से क्या खूब बदला लिया है।

 जडेजा ने दो शानदार विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स को बैक फुट पर डाल दिया, जिसके कारण राजस्थान के लिए जीत काफी आसान थी और इस तरीके से राजस्थान ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज भी कर दिया है। वहीं चेन्नई एक बार फिर से हर की दहलीज पर खड़ी है। 

5379487