IPL 2026: आईपीएल 2026 का दौर रोमांचक होते जा रहा है। कल का मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, यह मुकाबला लो स्कोरिंग भले ही था, लेकिन रोमांच में कहीं से कमी नहीं था। बता दे कि गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 162 रन बनाए और 163 का लक्ष्य दिया। गुजरात की ओर से कोई भी बल्लेबाज 40 रनों का आंकड़ा भी पर नहीं कर सका। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए और जोस बटलर ने 38 रन बनाए।
लो स्कोरिंग पिच पर रोमांचक मुकाबला
इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे स्कोर किया। इस तरह टीम का स्कोर कैसे भी 162 रनों तक पहुंचा। यह लग रहा था कि एक फाइटिंग टोटल होगा, क्योंकि यह पिच लो स्कोरिंग पिच थी, जब पंजाब किंग्स बैटिंग करने के लिए उतरी, तो एक समय के लिए लगा था कि शायद पंजाब के पास इतने धुरंधर बल्लेबाज हैं तो यह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ओपनिंग में प्रियांश आर्य और प्रभसीमरण सिंह से एक बार फिर से वही उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह फिर से कुछ करिश्मा करेंगे।
कूपर कोनोली ने खेली 72 रनों की बेहतरीन पारी
प्रभसीमरण ने तो 37 रन बनाकर बेहतर किया, लेकिन प्रियांश सिंगल डिजिट के स्कोर पर पवेलियन को लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर सके और 18 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए, लेकिन जिस एक खिलाड़ी ने पंजाब को विजय दिलाया वह है कूपर कोनोली जिन्होंने की शानदार 72 रनों की पारी खेली। एक तरफ कूपर बल्लेबाजी क्रम में डटे हुए थे तो दूसरी तरफ एक के बाद एक बल्लेबाज सभी पवेलियन को लौटते जा रहे थे।
आखिरी में मुकाबला इतना रोमांचक हो गया कि आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स इस टारगेट को हासिल कर पाई। पंजाब ने इस मुकाबले को तीन विकेट से अपने नाम कर लिया, तो इस तरह गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2026 का आगाज खराब रहा है, जबकि पंजाब किंग्स ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।









