rajasthanone Logo
IPL 2026: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इतिहास रचते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड चेज कर लिया है। इसके साथ ही केएल राहुल की सेंचुरी भी बर्बाद चली गई।

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर दिखा दिया कि पंजाब क्यों इस सीजन ट्रॉफी जीतने के लिए सबसे मजबूत दावेदार वाली टीम मानी जा रही है। जब केएल राहुल के बल्ले से 152 रनों की पारी निकाली और दिल्ली कैपिटल ने स्कोर बोर्ड पर 265 रनों का लक्ष्य दिया, तो लगा था कि दिल्ली कैपिटल ने मुकाबला भी जीत लिया है और पंजाब किंग्स मुकाबले को कभी भी अपने नाम नहीं कर पाएगी।

प्रभसिमरन के बल्ले से निकली तूफानी पारी

लेकिन शुरुआत से ही प्रभसिमरन और प्रियांश की जोड़ी ने तहलका मचा दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 26 दिनों में 76 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा प्रियांश के बल्ले से भी लंबे-लंबे सिक्स निकले। वहीं श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके कारण 19वें ओवर में ही पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा चेज कर दिया, जो कि असंभव स्कोर लग रहा था, उसे पंजाब किंग्स ने 1 ओवर शेष रहते ही अपने नाम कर दिया है।

केएल ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

अब पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से सिर्फ दो पॉइंट्स दूर है। अभी भी पंजाब प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान है और अगले मुकाबले में जीत के साथ क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 मैचों में तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। कमाल की बात यह रही कि भले ही दिल्ली कैपिटल ने मुकाबला गंवा दिया, बावजूद इसके प्लेयर ऑफ द मैच केएल राहुल को चुना गया। जिन्होंने 67 गेंद में 152 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर था और पूरा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर था। 

5379487