IPL 2026: पंजाब किंग्स अभी भी विजय रथ पर सवार है। पंजाब किंग्स एकमात्र वह टीम है, जिसे इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबले में शिकायत नहीं मिली है। कल पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ एकतरफा मुकाबला जीता है। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम नंबर वन पर और मजबूती के साथ काबिज हो चुकी है। पंजाब ने इस मुकाबले में एक नहीं अनेक रिकार्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।
प्रियांश और कोनोली का आया तूफान
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस भले ही जीत लिया था, लेकिन पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्यौता देना भारी पड़ गया। क्योंकि पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने गजब की पारी खेली और टीम का स्कोर 254 तक पहुंचा दिया। प्रियांश ने सिर्फ 37 गेंद में 93 की पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 46 गेंद में 87 रनों की पारी खेली है। वही आखिरी में शशांक सिंह ने भी अच्छे शॉट्स लगाए जिसके कारण टीम का स्कोर 254 रन पहुंच गया।
पंजाब ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा टोटल
यह इस आईपीएल सीजन का सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 250 रन बनाए थे, लेकिन अब पंजाब किंग्स ने उस स्कोर को पीछे छोड़ते हुए 254 रन बना दिया। इसके बाद जब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम स्कोर को चेज करने के लिए उतरी तो शुरुआत अच्छी मिली और मिचेल मार्स ने शानदार शुरुआत दी, उसके बाद ऋषभ पंत ने भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, बावजूद इसके टीम 54 रनों से मुकाबला हार जाती है।
जानें अब क्या है अंकतालिका का हाल
इस मैच के बाद पंजाब किंग्स एक तरफ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर और ज्यादा मजबूत हो चुकी है, क्योंकि 6 मैचों में पंजाब किंग्स एक भी मुकाबला नहीं हारी है और 11 पॉइंट के साथ अंक तालिका में नंबर वन पर है। जबकि लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 6 मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में 7वें में स्थान पर है पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, जबकि लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए आगे की राह और ज्यादा मुश्किल लग रही है।










