IPL 2026: आईपीएल 2026 का 40वा मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले में एक तरफ होगी पंजाब किंग्स की टीम, जबकि दूसरी तरफ होगी राजस्थान रॉयल्स की टीम। पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाई है। ऐसे में आज राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा चैलेंज होने वाला है। क्या वह पंजाब किंग्स को शिकस्त दे पाएंगे या फिर नहीं यह देखने वाली बात होगी।
प्रभसीमरण और प्रियांश की जोड़ी मचाएगी धूम
एक तरफ पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य और प्रभसीमरण सिंह की ओपनिंग जोड़ी है, जबकि श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह भी गजब के फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी बल्ले से आग उगलते दिखेगी। उसके बाद ध्रुव जुरैल और सिमरन हेमायर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज आएंगे।
अंकतालिक में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स
ऐसे में दोनों ही टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी है तो देखने वाली बात होगी कि आज कौन इस मुकाबले को अपने नाम करता है। वर्तमान में पंजाब किंग्स की टीम आठ मैचों में 7 जीत के साथ 13 पॉइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर विराजमान है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम आठ मैचों में पांच जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।
अगर आज राजस्थान रॉयल्स मुकाबला जीत लेती है, तो वह अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी जबकि पंजाब किंग्स की टीम नंबर वन पर अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर लेगी। यह मुकाबला चंडीगढ़ में खेला जाना है, तो देखने वाली बात होगी इस मुकाबले में किसकी जीत होती है.









