rajasthanone Logo
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में एक खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि कोलकाता के कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे।

IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर फैंस के बीच तो अलग माहौल है ही, लेकिन सभी टीमों के बीच भी खलबली मची हुई है। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के एक के बाद एक करके कई खिलाड़ी आईपीएल 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अब इसको लेकर kkr के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हो गए थे गेंदबाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी कोलकाता के तेज गेंदबाज हर्षित राणा जो कि चोटिल होने के बाद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, उनको रिप्लेस करने वाले हैं। बता दें कि हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे हैं टीम इंडिया की ओर से सीरीज के दौरान चोट लगी थी और वह अभी तक चोट से नहीं उभर पाए हैं, जिसके बाद नवदीप सैनी को उनकी जगह टीम में शामिल कर लिया गया है।

आकाशदीप भी हो चुके हैं IPL 2026 से बाहर

 इसके अलावा आकाशदीप भी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं, तो ऐसे में kkr को एक के बाद एक कई झटके लग चुके हैं, लेकिन इस बीच नवदीप सैनी के टीम से जुड़ने के बाद कर ने थोड़ी राहत भरी सांस जरूरी होगी। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के होम स्टेडियम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

5379487