rajasthanone Logo
PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल का गेम पलट दिया है और अब पंजाब किंग के लिए बाहर होने की नौबत आ चुकी है। 

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 का 58वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए जीतना बेहद जरूरी था, क्योंकि पिछले लगातार चार मुकाबले से पंजाब किंग्स को हार मिल रही थी और अब वह धीरे-धीरे प्लेऑफ की रेस से बाहर होती जा रही है, लेकिन कल मुंबई इंडियंस ने भी पंजाब किंग्स को शिकस्त दे दी है।

कैसा रहा मैच का रोमांच

 इससे मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोई फायदा तो नहीं हुआ, लेकिन पंजाब किंग्स को भयंकर नुकसान हो चुका है। अब पंजाब किंग्स अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहती है, तो उसके लिए एकमात्र रास्ता बचा है कि बाकी बचे दोनों मुकाबले अपने नाम करने होंगे। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 200 रन लगाए, पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली, इसके अलावा अजमतउल्लाह ने 38 रन बनाए, जिसके कारण किंग की टीम 200 के आंकड़े तक पहुंच सका। 

तिलक वर्मा ने लिखी जीत की कहानी

 मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार ओवर में 39 रन देखकर चार विकेट अपने नाम किए है, जिसने की पंजाब किंग्स की कमर तोड़कर रख दी। अब इस स्कोर को चेज करने के लिए जब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मैदान पर उतरे, तो रोहित शर्मा के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले और 25 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन को लौट गए। लेकिन रायन रिकल्टन ने एक बार फिर तूफानी पारी खेलते हुए 48 रन बनाए, जबकि मिडिल ओवर में जीत की कहानी रची विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने, जिनके बल्ले से 33 गेंद में 75 रनों की परी निकली।

 इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम 12 मैचों में 6 जीत और 13 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में चार जीत और 8 पॉइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में 9वे स्थान पर है। 

5379487