IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जो कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत की तलाश में भटक रही है, उस टीम के साथ एक 18 करोड़ का दिग्गज गेंदबाज जुड़ने वाला है, जिसके बाद कोलकाता के लिए आगे की राह आसान हो सकती है। बता दें कि कोलकाता ने इस सीजन अभी तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, उनमें से एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि बाकी तीन माचो में हर का सामना करना पड़ा।
केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा था तेज गेंदबाज
ऐसे में चार मैचों में तीन जीत के साथ कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर विराजमान है, लेकिन अब कोलकाता के लिए खुशखबरी आई है। क्योंकि श्रीलंका के तेज तर्रार गेंदबाज mathisa pathirana को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है और वह अब कभी भी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ सकते हैं। बता दे कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता ने 18 करोड रुपए की बड़ी बोली लगाकर पथराना को अपनी टीम में शामिल किया था।
14 अप्रैल को केकेआर खेलेगा अगला मुकाबला
लेकिन वह T20 वर्ल्ड कप से ही चोटिल चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें खिलाया नहीं जा पा रहा था, लेकिन अब आखिरकार तेज गेंदबाज को अपडेट आया है कि वह आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में संभव है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मुकाबला जो कि 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है, उसमें पथराना बतौर तेज गेंदबाज कोलकाता की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं और कोलकाता के करोड़ों फ्रेंड्स के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कुछ नहीं हो सकती है। क्योंकि उनके लौटने के बाद टीम में मजबूती मिलेगी और शायद वह पहली जीत भी अर्जित कर सकेगी।









