rajasthanone Logo
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल की तैयारी शुरू हो गई है। 

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कुछ और हो ही नहीं सकती, क्योंकि राजस्थान के फैंस महीनों से यह इंतजार कर रहे थे कि कब बीसीसीआई द्वारा वह अपडेट सामने आएगा कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के मैच कराए जाएंगे।

15 अप्रैल के बाद होंगे सवाई मानसिंह में मैच

 आखिरकार जो रिपोर्ट सामने आई है, इससे यह लगभग तय हो गया है कि राजस्थान रॉयल्स को अपने होम वेन्यू सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच खेलने का मौका जरूर मिलेगा और इसी के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो चुकी है। आपको बता दें यह मुकाबला 15 अप्रैल के बाद यहां शेड्यूल किए जाएंगे, लेकिन इसमें एक बड़ा अपडेट यह भी है कि जयपुर में आईपीएल की तीनों बड़ी टीम अर्थात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले नहीं कराए जाएंगे। 

बड़ी टीमों के मुकाबले नहीं कराए जाएंगे

ऐसे में आपको ना तो जयपुर में महेंद्र सिंह धोनी ना रोहित शर्मा और ना विराट कोहली को देखने का मौका मिलेगा। लेकिन राजस्थान रॉयल्स को होम एडवांटेज जरूर मिलेग। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है और अब एक और बार ट्रॉफी अपने नाम करने की तैयारी है। इस बीच यही अपडेट है कि 15 अप्रैल के बाद जो आईपीएल के बाकी बचे मैच होने हैं, उसका शेड्यूल जारी किया जाएगा, उसमें राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में जरूर कराए जाएंगे। 

5379487