rajasthanone Logo
Rajasthan JEN Recruitment 2026: जेईएन भर्ती में 900 पद बढ़ेंगे। 874 से बढ़कर 1774 वैकेंसी होगी। इसके लिए नए अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा।

Rajasthan JEN Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जेईएन भर्ती में 900 पद बढ़ाएगा। इससे पदों की संख्या 874 से बढ़कर 1774 हो जाएगी। आपको बता दें कि यह बोर्ड के इतिहास की सबसे बड़ी जेईएन भर्ती होगी। वहीं, पद बढ़ोतरी का संशोधित नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया फिर खोली जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

पहले जारी 874 पदों के लिए 47,476 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग के 393, जल संसाधन विभाग के 251 और पीएचईडी के 230 पद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जेईएन भर्ती परीक्षा अगले साल 2 से 5 फरवरी तक होगी। वहीं, परीक्षा में 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। इसके लिए न्यूनतम 40% अंक जरूरी हैं। बता दें कि गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेंगे। आपको बताते चलें कि इनमें 40 सवाल राजस्थान जीके के होंगे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अगले दो महीने में 8040 पदों पर 7 नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करेगा। इनमें ग्राम विकास अधिकारी के 4000, एनएचएम के करीब 2000, पीटीआई के 1200, कर सहायक के 300, मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर के 200, पटवारी के 200 और कोच के 140 पद शामिल हैं। बताया जा रहे हैं कि जेईएन भर्ती में 900 पद बढ़ाए जाएंगे। संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया फिर खोली जाएगी, ताकि नए अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सके।

5379487