rajasthanone Logo
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज यानी 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से गुवाहाटी के क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। 

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वा मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को गुवाहाटी के स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीम में इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन 3 मैच में से तीनों मैच जीत कर नंबर वन पर प्वाइंट्स टेबल में विराजमान है।

वैभव और विराट होंगे आमने सामने

 जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दो में से दो मैच जीत कर नंबर 3 पर है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज दोनों में से किस टीम का जीत का सिलसिला टूटता है। क्योंकि एक तरफ होंगे विराट कोहली जबकि दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का बल्ला। राजस्थान रॉयल्स की गाड़ी इस साल टॉप लेवल रही है ना उसे चेन्नई रोक पाई, ना कोई और टीम।

प्वाइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर

 अब देखने वाली बात होगी कि क्या आरसीबी राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ पर ब्रेक लगा पाएगी या फिर राजस्थान रॉयल्स आरसीबी के इस विजय रथ पर ब्रेक लगाने में कामयाब रहेगी। दोनों ही टीमें में टॉप चार में क्वालीफाई करने के लिए प्रबल दावेदारी पेश कर रही है। अगर राजस्थान रॉयल्स आज का मुकाबला जीत जाती है, तो वह नंबर वन पर ही विराजमान रह जाएगी, वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उसे मैच को अपने नाम करती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को दूसरे स्थान पर खिसक कर खुद नंबर वन पर पहुंच जाएगी।

5379487