rajasthanone Logo
IPL 2026: पंजाब किंग्स को सीजन की लगातार चौथी हार मिली और इस हार के बाद पंजाब किंग्स का प्वाइंट्स टेबल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। जानिए अब क्या है प्वाइंट टेबल का गुणा गणित।

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 55वा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ चुकी है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को लगातार चौथी हार मिली है और इस हार के साथ अब पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बच्चे तीन मैचों में दो मुकाबले जीतने होंगे और यह बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

6 जीत और 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पंजाब

पंजाब किंग्स वर्तमान में 11 मैचों में 6 जीत और 13 पॉइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल ने भले ही कल मुकाबला जीत लिया लेकिन बावजूद इसके दिल्ली कैपिटल्स बाकी बच्चे सभी मुकाबले जीतने के बाद भी सिर्फ 14 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगी, तो ऐसे में दिल्ली कैपिटल का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। लेकिन पंजाब किंग्स जो की शुरुआत सीजन से ही सबसे मजबूत टीम दिख रही थी, लगातार 6 मुकाबला जीत चुकी थी, लेकिन एक बार जब हर का सिलसिला शुरू हुआ तो कल लगातार चौथी हार मिल चुकी है।

कैसा रहा कल के मैच का रोमांच

इसके बाद प्वाइंट्स टेबल का खेल और ज्यादा बदल गया है। पंजाब किंग्स ने कल के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 210 रन लगाए थे। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या ने 33 गेंद में 56 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में 59 रनों की पारी खेली, जिसके बदले टीम का स्कोर 210 पहुंच सका, लेकिन दिल्ली कैपिटल ने इस टारगेट को 19वे ओवर में ही चेज कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान अक्षर पटेल और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके कारण इस टारगेट को हासिल करने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आई और सिर्फ 19वे ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया।

5379487