PBKS VS SRH: आईपीएल 2026 का 17वा मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर से अभिषेक शर्मा ने रनों की आंधी ला दी है, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 28 गेंद में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली है, जिसमें पांच चौके और 8 छक्के शामिल थे। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने दिखा दिया कि आप उन्हें वैभव सूर्यवंशी की आड़ में भूल सकते हैं।
मुल्लापुर में छाई ट्रेविस-अभिषेक कि जोड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा से अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है और वही एक बार फिर से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने करके दिखाया है। हेड ने भी शानदार 38 रनों की पारी खेली है। शुरुआती सिर्फ आठ ओवर में टीम का स्कोर 120 रन पहुंच गया था, लेकिन अगले ही ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद के ट्रेविस ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। अगर यह दोनों बल्लेबाज और अधिक रह जाते तो शायद हैदराबाद का वह सपना अबकी बार 300 पर वाला साकार हो सकता था।
क्लासेन के बल्ले से निकली स्लो पारी
यह मुकाबला पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है। लेकिन पंजाब के होम ग्राउंड पर अभिषेक ने ऐसी आतिशी बल्लेबाजी की कि स्टेडियम में अभिषेक अभिषेक के नारे लगने लगे। हालांकि हेनरिक क्लासेन कुछ खास नहीं कर पाए, उन्होंने जरूर 39 रनों की पारी खेली लेकिन वह काफी स्लो परी थी जो कि 33 गेंद में थी। कप्तान ईशान किशन एक बार फिर से एक कप्तानी पारी खेली, लेकिन वह जल्दी ही आउट हो गए।
आखिरी के ओवरों में धीमी पड़ी बल्लेबाजी
आप अभिषेक शर्मा और हैदराबाद के बल्लेबाजों का खौफ इस चीज से पता कर सकते हैं कि पंजाब किंग्स का नंबर वन गेंदबाज अभिषेक अर्शदीप सिंह को चार ओवर में 50 रन जड़े हैं। भले ही उन्होंने दो विकेट ले लिए लेकिन उस रन का क्या जो चार ओवर में 50 रन दिए। आखिरी के ओवरों में हैदराबाद से जितनी रनों की उम्मीद थी, वह पूरा नहीं कर पाया और शायद इसीलिए टीम का स्कोर 220 रन के स्कोर पर सिमट गया।









