rajasthanone Logo
CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में टकराव होने वाला है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखेंगे। 

CSK vs MI: आईपीएल 2026 का 33वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के ही वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला इसलिए भी काफी अहम है, क्योंकि आईपीएल की दो सबसे सफल टीम एक दूसरे के सामने सामने होने वाली है। मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसको लेकर फैंस में जोरदार उत्साह है, उत्साह इसलिए भी है क्योंकि उम्मीद लगाई जा रही है कि आज महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन का अपना पहला मुकाबला खेलने वाले हैं।

अंकतालिका में क्या है दोनों टीमों की स्थिति

 इसके अलावा आज रोहित शर्मा की भी वापसी हो सकती है, जो कि पिछले दो मैच से चोटिल होने के कारण बाहर चल रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज के मैच का अंजाम क्या होता है, क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए यह जीत बेहद जरूरी है। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स भी छह मैच में सिर्फ दो मैच जीत पाई है और मुंबई इंडियंस भी 6 मैच में सिर्फ दो जीत दर्ज कर पाई है। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 7वें स्थान पर है।

लगातार 4 हार के बाद MI को पिछले मैच में मिली जीत

 इससे साफ है कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह जीत बेहद जरूरी होने वाली है। ताकि दोनों ही टीमें अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सके और प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सके। बता दें कि लगातार चार मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस ने आखिरकार पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। ऐसे में मुंबई के पास वह जीत का मोमेंटम होगा, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी मुकाबला हारकर रही है। 

अब देखने वाली बात होगी कि आज के मुकाबले का अंजाम क्या होता है। यह सबसे बड़ा मंच होगा, जहां रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। इस दृष्टिकोण से भी यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। 

5379487