rajasthanone Logo
IPL 2026: पंजाब किंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला काफी हाई वोल्टेज रहा। पंजाब किंग्स ने ₹220 रनों का लक्ष्य बहुत आसानी से हासिल कर जीत दर्ज कर ली है। 

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 17वा मुकाबला काफी हाई स्कोरिंग देखने को मिला, क्योंकि एकतरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब के ही मुल्लापुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 220 रनों का लक्ष्य दे दिया, इसके बाद लग रहा था पंजाब किंग्स कभी भी टारगेट को हासिल नहीं कर पाएगी, क्योंकि 220 रनों का टारगेट अपने आप में बड़ा स्कोर होता है। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में गजब की बल्लेबाजी की और 28 गेंद में 74 रनों की पारी खेली है।

प्रियांश आर्या ने खेली 57 रनों की पारी

 इसके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 38 रनों की पारी खेली, जिसके बदौलत टीम का स्कोर 219 तक पहुंच गया, लेकिन जब बल्लेबाजी करने पंजाब किंग्स की टीम उतरी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह टारगेट हासिल हो सकता है, लेकिन प्रियांशु आर्य ने शुरुआत ही छक्के चौकों से की। उन्होंने सिर्फ 20 गेंद में 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 33 गेंद में शानदार 69 रन बनाए।

6 विकेट शेष रहते ही पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला

इसके बदौलत जो टारगेट लग रहा था कि यह हासिल करना ही मुश्किल है, उसे 19वे ओवर में ही पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया और वह भी 6 विकेट शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। इस तरीके से हैदराबाद को एक और हार मिल चुकी है, इस सीजन हैदराबाद सिर्फ एक मैच जीत पाई है, जबकि पंजाब किंग्स ने चार मैच में से तीन मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। 

देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल

पंजाब किंग्स इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं हारी है, एक मैच में बारिश हो गई थी, जिसके कारण उन्हें एक प्वाइंट्स फ्री के मिल चुके हैं। अब राजस्थान रॉयल्स के बाद नंबर दो पर पंजाब किंग्स की टीम है, जबकि तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। यह मुकाबला दिखा रहे हैं कि इस साल आईपीएल कितना ज्यादा रोमांचक होने वाला है, अभी आईपीएल के मैच दो सप्ताह का खेल हुआ है, लेकिन रोमांच अपने चरम सीमा पर पहुंच चुका है। 

5379487