IPL 2026: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच कोलकाता के ही ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला प्वाइंट्स टेबल के दृष्टिकोण से भी काफी रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
बारिश के कारण रद्द हुआ था KKR का आखिरी मैच
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक इस सीजन में 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो मुकाबले में हार मिली जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके कारण कोलकाता नाइट राइडर्स को एक फोकट का पॉइंट मिल गया है, लेकिन जीत का खाता रहाणे एंड कंपनी के लिए अभी भी नहीं खुली है। ऐसे में कोलकाता पर काफी दबाव होगा कि आज कैसे भी मुकाबले में जीत दर्ज की जाए।
प्वाइंट्स टेबल में दोनों की हालत बुरी
वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पिछले मैच में जीत दर्ज किया था और वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर विराज हैं। ऋषभ पंत के बल्ले से आखिरी मुकाबले में कप्तानी पारी भी देखने को मिली थी, जिसके बदौलत लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मुकाबला अपने नाम किया था। ऐसे में दोनों ही टीमों की स्थिति अंकतालिका में कुछ खास नहीं है।
बारिश के कारण रद्द हो सकता है मैच
एक सातवें में स्थान पर है जबकि दूसरे नौवें स्थान पर है। इस तरह देखे तो दोनों ही टीमों के लिए यह जीत काफी मायने रखता है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि मुकाबले में जीत आखिर किसकी होती है, दूसरी तरफ इस मैच में बारिश का साया भी बताया जा रहा है। तो इस समय बहुत कम उम्मीद है कि मुकाबला पूरे 20 ओवर के खेल जाएं, यह मुकाबला भी कम ओवर का हो सकता है।









