rajasthanone Logo
IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को लगातार चार मैचों में मिली हार के बाद आखिरकार जीत नसीब हुई है। मुंबई ने गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज की है।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को लगातार चार मैचों में हार के बाद आखिरकार गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत मिली है। कल यानी 20 अप्रैल को यह मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। यह मुकाबला आईपीएल 2026 का 30वां मैच था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 199 रन लगा दिए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया।

100 के स्कोर पर धाराशायी हुई गुजरात

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने 45 गेंद में शानदार शतक जड़ा, जबकि नमन धीर ने भी अच्छी पारी खेली। इसके बदौलत मुंबई गुजरात को 200 का लक्ष्य देनें में सफल रही। इस टारगेट को चेज करने के लिए उतरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी बुरी तरह ध्वस्त हो गई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात के बल्लेबाजों पर ऐसी मजबूत पकड़ बनाकर रखी थी। गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह धराशाई हो गई और 16वें ओवर तक ही सिर्फ 100 रन के स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए।

मुंबई की जीत के बाद अंकतालिका का हाल

मुंबई के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आखिरकार विकेट का खाता खुला। बुमराह ने काफी किफायती गेंदबाजी की और एक विकेट झटके। इस तरीके से मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल कुछ यूं है कि मुंबई इंडियंस 6 मैचें में दो जीत के साथ 7वें स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस के दिन 6 मैचों में तीन जीत के साथ छठे स्थान पर है। अब देखने वाली बात होगी कि यहां से कौन हो टीम होगी जो की टॉप 4 की रेस में शामिल हो सकेगी। 

5379487