IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर राजस्थान रॉयल्स के करोड़ों फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। क्योंकि बीसीसीआई ने पूरे आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसमें राजस्थान रॉयल्स के होम वेन्यू सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी चार मुकाबले कराए जाएंगे, चलिए हम आपको पूरा शेड्यूल बताते हैं।
बाकी 54 मैचों का भी शेड्यूल हुआ जारी
बता दे चलें कि अभी तक बीसीसीआई की ओर से सिर्फ 12 आईपीएल मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था, जो कि 12 अप्रैल तक था, लेकिन अब बीसीसीआई ने बाकी बचे 54 मैचों का भी शेड्यूल जारी कर दिया है और लगातार विवादों में रहे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी चार मैच कराने की बात की जा रही है। इसमें सबसे पहला मुकाबला 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
कब-कब जयपुर में होंगे मुकाबले
दूसरा मुकाबला जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम में 1 मई को खेला जाएगा, जो कि राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा तीसरा मुकाबला 9 मई को खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, जबकि चौथा मुकाबला और आखिरी 19 मई को खेला जाएगा, इसमें राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जेंट्स के साथ खेलेगी।
यही चार मुकाबले हैं जो की राजस्थान रॉयल्स के फैंस अपने होम वेन्यू पर खेलेगी। बड़ी टीम जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं दिए गए हैं।










