rajasthanone Logo
IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज आज यानी 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला से किया जाएगा। 

IPL 2026: आईपीएल 2026 आगाज आज यानी 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ट्रॉफी डिफेंड करने उतरेगी RCB की टीम

इस मैच में एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी आरसीबी को मजबूत टक्कर देते हुए नजर आएगी। क्योंकि हैदराबाद की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। दूसरी ओर आरसीबी के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वह दूसरे मैच से आरसीबी के लिए खेलेंगे यह जानकारी आरसीबी के हेड कोच ने दी है।

कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम

वहीं मौसम विभाग ने भी इस मैच को लेकर अपडेट साझा करते हुए कहा कि बेंगलुरु में बारिश की कोई संभावना नहीं है और वहां मैच के दौरान तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। ऐसे में आपके पूरे 20-20 ओवर के मुकाबले देखने को मिलेंगे। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा जिसे आप अगर अपने मोबाइल फोन में देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म jio हॉटस्टार पर आप मुफ्त में पूरा आईपीएल टूर्नामेंट देख सकते हैं।

कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं मुकाबला 

 इसके अलावा अगर आप टेलीविजन पर मुकाबला देखना चाहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। बता दे की एक समय ऐसा कहा जा रहा था कि चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेले जाएंगे, लेकिन टूर्नामेंट का आगाज ही उसे चिन्नास्वामी स्टेडियम से किया जा रहा है।

ओपनिंग सेरिमनी का नहीं होगा आयोजन

 हालांकि बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया कि हर साल की तरह टूर्नामेंट के आगाज पर जिस तरीके का सेलिब्रेशन और आयोजन किया जाता था उसे तरीके का ओपनिंग सेरिमनी इस साल नहीं किया जाएगा, क्योंकि पिछले साल आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी और उन्हीं को श्रद्धांजलि देने के लिए इस बार ओपनिंग सेरिमनी नहीं रखा जाएगा। 

5379487