rajasthanone Logo
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा। चलिए हम आपको दोनों टीमों की कमजोरी और स्ट्रैंथ बताते हैं।

IPL 2026: आज यानी 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की क्या कमजोरी है और उनकी क्या स्ट्रेंथ है। सबसे पहले हम बात करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तो आरसीबी के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सभी फॉर्म में है और सभी अच्छे खास से रन भी बना रहे हैं।

GT की क्या है कमजोरी?

जबकि आरसीबी के गेंदबाज भी काफी स्ट्रांग नजर आ रहे हैं। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास एक बैलेंस टीम है। जबकि बात करें गुजरात टाइटंस की तो उसके गेंदबाज भले ही आरसीबी से थोड़े ज्यादा मजबूत हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्रम में दम नहीं है। गुजरात टाइटंस के टॉप 3 बल्लेबाज जिसमें शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को छोड़ दिया जाए तो उनके बाद कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है, जिसका खामियाजा गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भुगतना पड़ सकता है।

GT के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा चुकी है RCB 

 इस सीजन भी प्लेऑफ के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटंस के धांसू गेंदबाजों का सामना कर चुकी है और स्कोर बोर्ड पर 255 रन भी लगा चुके थे। इससे यह भी साफ है और एक बार फिर से आरसीबी की आंधी में गुजरात टाइटंस उड़ सकती है। हालांकि यह मुकाबला गुजरात के ही नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है, जिसका फायदा होम टीम गुजरात टाइटंस को मिल सकता है। क्योंकि उनके पास उसे मैदान पर खेलने का ज्यादा अनुभव है।

 पिछले साल का भी आईपीएल फाइनल इसी मैदान पर हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की थी। अब इस साल का फाइनल भी उसी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज फाइनल किसके नाम होता है।

5379487