rajasthanone Logo
IPL 2026: विराट कोहली ने अपने किंग होने का एक प्रमाण दिया है। कोहली के खिलाफ फेक न्यूज चलाने वाला चैनल ही क्रैश हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

IPL 2026: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को किंग कोहली क्यों कहते हैं, इसका एक बेहतर उदाहरण सामने आया है। Worldinlast24hours नाम के एक न्यूज चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के खिलाफ एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कोहली ने आरसीबी से एक प्राइवेट फ्लाइट की डिमांड की है। इस पोस्ट के अनुसार कोहली ने कहा कि जब भी आरसीबी के मैच 3 दिनों के गैप में होगा तब मैं लंदन चला जाया करूंगा और मैच से एक दिन पहले वापस टीम ज्वाइन करूंगा।

अकाउंट ने खुद कहा क्रैश हुआ चैनल

इस पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट लेकर विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी लगाई और हंसने वाला इमोजी दिया। कोहली ने साफ किया कि ये फेक न्यूज है, उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी से कोई डिमांड नहीं की है। फिर क्या था, जैसे ही उन्होंने यह स्टोरी लगाया, उसके बाद Worldinlast24hours का इंस्टाग्राम अकाउंट ही क्रैश हो गया। कोहली के फैंस ने इस अकाउंट के खिलाफ इनती रिपोर्ट की कि यह अकाउंट ही क्रैश हो गया। इस अकाउंट ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी लगाकर यह कंफर्म किया कि कोहली के खिलाफ फेक न्यूज चलाने के बाद मेरा अकाउंट क्रैश हो गया।

सोशल मीडिया पर कोहली का और उस चैनल का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। कोहली के फैंस इस पोस्ट पर खूब मजे ले रहे हैं और बोल रहे हैं कि किसी के खिलाफ भी हो जाना, लेकिन कोहली से पंगा नहीं। कोहली के एक पोस्ट ने उस अकाउंट का करियर खतरे में डाल दिया। हालांकि Worldinlast24hours अकाउंट ने इस आपदा को अवसर के तरह समझा। कोहली ने किसी अकाउंट को अपनी स्टोरी पर लगा दिया और खुशी जाहिर की।  

5379487