IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के आका क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में एक तरफ होगी राजस्थान रॉयल्स की टीम जबकि दूसरी तरफ होगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम। संजू सैमसन के राजस्थान छोड़ चेन्नई में जाने के बाद और जडेजा के चेन्नई छोड़ राजस्थान में आने के बाद यह पहला ही मुकाबला है जिसमें की दोनों ही टीम में एक दूसरे के आमने-सामने होगी।
महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव का नहीं मिलेगा लाभ
चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में खेलते हुए नहीं दिखेंगे, क्योंकि वह चोटिल होने के कारण अगले 15 दिनों के लिए कोई भी मैच नहीं खेलेंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग की कप्तानी में अगुवाई करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। इस मुकाबले में सेंटर आफ अट्रैक्शन बनने वाले हैं राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी, जो सिर्फ 15 साल के हैं और उन्होंने पहले ही गेंद पर सिक्स चढ़ा था और 35 गेंद में शतक भी जुड़ चुके हैं।
यहां फ्री में देख सकते हैं मुकाबला
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सेंटर आफ अट्रैक्शन होंगे कार्तिक शर्मा, जो एक अनकेप्ड खिलाड़ी है, बावजूद इसके चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। अब देखने वाली बात होगी क्या कार्तिक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है या फिर नहीं। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला है। जिसका लुत्फ आप जिओ हॉटस्टार पर और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं।










