rajasthanone Logo
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला खूब रोमांचक हुआ, लेकिन अंतत इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल कर ली।

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। यह पहला मौका था जब राजस्थान रॉयल्स अपना मैच अपने होम ग्राउंड जयपुर के समय मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 228 रन लगाए थे और हैदराबाद को जीत के लिए 229 का लक्ष्य दिया था। लग रहा था कि यह टोटल काफी होगा, लेकिन हैदराबाद ने इस स्कोर को चेज कर लिया।

वैभव ने जड़ा शानदार शतक

राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद में शतक जड़ा और 37 गेंद में 103 रन के स्कोर पर पवेलियन को लौट गए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल के बल्ले से भी 51 रनों की पारी निकली, जिसके बदौलत टीम का स्कोर 228 पहुंच गया, लेकिन जब हैदराबाद की टीम पैट कमिंस की की अगुवाई में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, तो शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों पर भारी पड़े। ईशान किशन ने शानदार 31 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 59 रनों की पारी खेली जिसके बदौलत 19वें ओवर में ही हैदराबाद ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल

अब इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल भी बदल गया है, क्योंकि जो राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे स्थान पर थी। वह आरसीबी से नीचे तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है और हैदराबाद की टीम टॉप 4 में एंट्री पा चुकी है। हैदराबाद काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है, जो आठ मैचों में पांच जीत के साथ नंबर चार पर है। वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ पहले ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़े। यह वही गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ पिछली बार वैभव सूर्यवंशी पहले ही गेंद पर पवेलियन को लौट गए थे। 

5379487