IPL 2026: आईपीएल 2026 का 15वा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला इस सीजन का दूसरा सबसे हाई वोल्टेज मुकाबले रहा। इस मैच को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने तीन विकेट से अपने नाम कर लिया है, लेकिन यह जीत इतनी आसान नहीं थी। ना ही कोलकाता राइट राइडर्स के लिए यह हार इतनी आसान थी। चलिए हम आपको इस मैच का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं।
रोमन पावेल ने खेली 45 रनों की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का लक्ष्य दिया। कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सके, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने 41 रघुवंशी ने 45 और रोमन पावेल ने 39 रनों की पारी खेली, जिसके कारण टीम का स्कोर 181 के स्कोर तक पहुंचा। अब लखनऊ सुपरजाइंट्स को जीत के लिए 182 रनों की जरूरत थी, यह मुकाबला चुकी कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा था तो लग रहा था यह टारगेट ठीक-ठाक है।
आयुष बडोनी ने खेली 54 रनों की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच को अपने नाम कर सकती है और लखनऊ सुपर जेंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन अनकैप्ड खिलाड़ी आयुष बड़ौनी ने शानदार 54 रनों की पारी खेली ऋषभ पंत भले ही फ्लॉप हो गए, लेकिन सभी युवा खिलाड़ियों ने इस मैच में अपनी जान झोक दी और सबसे ज्यादा प्रभावित किया मुकुल चौधरी ने, जो एक फिनिशर बनाकर के मैदान पर उतरे और आखिरी के तीन ओवर में जो मैच की पूरी तरीके से कोलकाता नाइट राइडर्स के पक्ष में चला गया था, उससे अपनी झोली में डाली।
मुकुल चौधरी ने रोमांचक मैच जिताया
मुकुल चौधरी ने एक से एक और विश्वसनीय शॉर्ट लगाएं। आखिरी के तीन ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी, यहां से लगा नहीं था कि ऋषभ पंत की टीम इस मैच को जीत पाएगी, लेकिन मुकुल चौधरी ने जब चौके छक्के बरसानी शुरू किया, तो यह संभव हो सका। क्योंकि आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी, मुकुल चौधरी ने दूसरी ही गेंद पर सिक्स लगाया और एक सिक्स सेकंड लास्ट बॉल पर लगाया।
पॉइंट्स टेबल के टॉप 5 में पहुंची लखनऊ
जिसके बाद मैच का रोमांच इतना बढ़ गया की आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और गेंद ने भले ही मुकुल चौधरी के बल्ले का किनारा नहीं लिया, लेकिन फिर भी वह एक रन लेने में सफल रहे और इस तरीके से लखनऊ ने इस मैच को अपने नाम कर लिया इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम टॉप 5 में पहुंच चुकी है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स नंबर नौ पर है।









