T20 World Cup 2026: भारत का इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह मुकाबला 5 फरवरी को मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां 33,000 फैंस के बैठने की कैपेसिटी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले जीतने के बाद से ही अब सभी फैंस की नजर सेमीफाइनल की ओर है, जब टीम इंडिया के सामने विरोधी टीम इंग्लैंड होगी, इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जो कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत- इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड आंकड़े
भारत और इंग्लैंड के बीच T20 क्रिकेट में कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 17 मुकाबला टीम इंडिया ने अपने नाम किया है, जबकि 12 मुकाबला इंग्लैंड ने जीता है। इससे साफ है कि T20 में टीम इंडिया का दबदबा है और इसी का लाभ भारत को सेमीफाइनल में मिल सकता है। T20 वर्ल्ड कप में भी भारत का ही दबदबा रहा है, बता दें कि T20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं, उनमें से तीन मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि दो मुकाबले में इंग्लैंड को जीत मिली है।
टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल
इससे साफ है कि वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड इंग्लैंड से बेहतर है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि सेमीफाइनल में टीम कैसा परफॉर्म करती है, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ भले ने भारत ने मुकाबला जीत लिया है, लेकिन बावजूद इसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संजू सैमसन को छोड़कर ना किसी बल्लेबाज ने न किसी गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में खिलाड़ियों के इस तरीके के फार्म के साथ है अगर हम सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने का सपना देख रहे हैं, तो शायद यह सपना सच नहीं हो। इसके लिए खिलाड़ियों को आगे जाकर जिम्मेदारी उठाकर बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।








