IPL 2026: आईपीएल 2026 का 56वा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एकतरफा जीत कर गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच चुकी है और क्वालीफाई भी कर चुकी है। जबकि हैदराबाद की टीम 12 मैचों में 7 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।
हैदराबाद 168 रन भी नहीं कर सकी चेज
हैदराबाद क्वालीफाई करने से सिर्फ एक कदम दूर है। सबसे कमाल की बात रही कि कल का मुकाबला काफी लो स्कोरिंग रहा। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 168 रन लगा पाए। लग रहा था कि हैदराबाद के लिए यह टारगेट आसान होगा, क्योंकि उनके पास एक से एक धांसू बल्लेबाज हैं, लेकिन सिर्फ 14.5 ओवर में पूरी हैदराबाद की टीम 86 रन के स्कोर पर ढेर हो गई और गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया।
2 टीमें प्लेऑफ की रेस से हो चुकी है बाहर
इसके साथ ही गुजरात टाइटंस इस सीजन की पहली टीम बन चुकी है, जो आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। वहीं दो टीमें लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस ऑफीशियली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है जिसका मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला जाएगा।
अगर आज बेंगलुरु मुकाबला जीत लेती है, तो वह भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन आरसीबी के लिए यह आसान नहीं होगा, क्योंकि कोलकाता के पास जीत का मोमेंटम है। कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चार जीत के साथ आ रही है।










